सुमित / नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के तिलक नगर में एक 7 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है. दरअसल दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और AAP MLA जरनेल सिंह ने इस घटना का जिक्र करते हुए दिल्ली की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा और सत्तासीन भाजपा को खरी खोटी सुनाई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पहले से ही ठप थी लेकिन अब और बद्तर होती चली जा रही है। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. बलात्कारियों और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है. सात साल की बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी हरकत होना बेहद चिंताजनक है.
मनीष सिसोदिया ने बीजेपी और गृहमंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चुनाव भी खत्म हो गया है आखिर बीजेपी कब दिल्ली की कानून व्यवस्था पर काम करेगी और दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधारेगी।