सुमित /नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इन दिनों भारत को लेकर नए-नए बयान दे रहे हैं या फिर यूं कहा जाए कि भारत में हो रहे चुनाव को लेकर खुलासे कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर अब भारतीय राजनीति में बवाल मचा है. दरअसल Donald Trump ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए US सरकार की ओर से 21 मिलियन डॉलर खर्च करने पर सवाल उठाया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बाइडन प्रशासन चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था ?
President Trump ने कहा कि भारत में मतदान बढ़ाने के लिए अमेरिका को 21 मिलियन डॉलर यानी 182 करोड़ खर्च करने की क्या जरूरत थी. उन्होंने अनुमान लगाया कि पिछली बाइडन सरकार की ओर से किसी और को जिताने की कोशिश की जा रही थी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार इस मुद्दे पर मोदी सरकार से बातचीत करेगी.