शादी के दूसरे ही दिन मां बनी दुल्हन, सदमे में दूल्हा !

सुमित/ नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. प्रयागराज के करछना तहसील के एक गांव की बताई जा रही है. जहां 24 फरवरी को एक युवक की शादी हुई थी. 25 फरवरी को विदाई और 26 को दुल्हन मां बन गई.

दरअसल 24, 25 और 26 फरवरी को हुए कार्यक्रम के दौरान किसी को नई नवेली दुल्हन के प्रेग्नेंट होने की भनक तक नहीं लगी. 26 फरवरी को ही अचानक से दुल्हन को पेट में तेज दर्द हुआ. परिवार के सदस्य उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए. वहां डॉक्टरों ने कहा कि दुल्हन गर्भवती है और उसकी डिलीवरी होने वाली है. ये सुनकर लड़के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. अस्पताल के डॉक्टरों ने ये भी स्पष्ट किया कि नवविवाहिता 9 महीने की गर्भवती है और कभी भी बच्चे का जन्म दे सकती है.

इसके बाद दूल्हे ने लड़की पक्ष को बुलाया और पंचायत हुई. पंचायत चल ही रही थी कि इस बीच अस्पताल से सूचना आई कि बहू ने लड़के को जन्म दिया है. दूल्हे ने खबर सुनते ही साफ मना कर दिया कि ये बच्चा उसका नहीं है. और वह बच्चे और लड़की दोनों को ही स्वीकार नहीं करेगा.

आपको बता दें ये शादी मई 2024 में तय हो गई थी. तब से लड़का और लड़की आपस में एक दूसरे को जानते थे और समय-समय पर मिलते थे. बच्चा होने के बाद दूल्हे ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और जांच कराने की बात कही. लड़के ने कहा शादी सिर्फ 4 महीने पहले अक्टूबर में तय हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *