केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संपन्न, भगवंत मान के भंगड़े ने बटोरी सुर्खियाँ

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी दिल्ली के संभव जैन के साथ सादगी और गरिमा के साथ संपन्न हुई. यह विवाह समारोह राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित किया गया, जहां केवल चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था.

समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. शादी का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और आत्मीय रहा, लेकिन सबसे अधिक ध्यान खींचा भगवंत मान का स्टेज पर किया गया भंगड़ा, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ बेहद मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं.

इस शादी से एक दिन पहले गुरुवार रात को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जिसमें केजरीवाल परिवार और करीबी दोस्तों ने भाग लिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्षिता ने आईटी में पढ़ाई की है, जबकि उनके पति संभव जैन दिल्ली आईआईटी से स्नातक हैं. दोनों ने मिलकर कुछ महीने पहले एक स्टार्टअप की शुरुआत भी की है.

यह शादी भले ही निजी दायरे में हुई हो, लेकिन इसके खास पल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

राजनीति से हटकर निजी जीवन के इन खास पलों में केजरीवाल परिवार ने पूरी सादगी और खुशियों के साथ बेटी को विदा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *