पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ड्रीम मिशन हलवारा एयरपोर्ट अब उड़ान के लिए तैयार है. हलवारा हवाई अड्डे की तस्वीर आम आदमी पार्टी ने अपने पंजाब हैंडल से जारी की है. जानकारी के मुताबिक Air India हर दिन हलवारा एयरपोर्ट से 2 उड़ानें चलाएगा. Halwara Airport से न सिर्फ लुधियाना की दशा-दिशा बदलेगी, बल्कि यहां से विमानों के संचालन होने से कनेक्टिविटी के और उद्योग को भी रफ्तार मिलेगी.
पंजाब वासियों का ये सपना सीएम मान के प्रयासों से साकार हो रहा है. लुधियाना के साथ होशियारपुर, रूपनगर, मोगा, बरनाला, संगरूर और पटियाला जैसे जनपद अब आसानी से हवाई सेवा का लाभ उठा सकते हैं. Halwara Airport न सिर्फ लुधियाना बल्कि इन तमाम जनपदों को भी आसान उड़ान सेवा उपलब्ध कराएगा.
खबर ये भी है कि Halwara Airport पंजाब को दिल्ली के रास्ते यूरोप, अमेरीका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से जोड़ेगा. ऐसे में यहां से आवागमन आसान होगा और उद्यमी निवेश के लिए लुधियाना को चुनने में बिलकुल भी नहीं सोचना पड़ेगा.