“2027 के चुनाव में मुझे मोदी जी का आर्शीवाद मिलता है तो इतिहास में पहली बार एक महिला यमुनोत्री विधानसभा का नेतृत्व करेगी।”
~जशोदा राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उत्तरकाशी
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश की ‘नारी शक्ति’ केवल नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण का केंद्र बनी है।
संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर मोदी जी ने हमें नेतृत्व का वास्तविक अधिकार दिया है। उज्ज्वला योजना से लेकर लखपति दीदी योजना तक, मोदी जी ने पहाड़ की महिलाओं के जीवन को सुगम और स्वाभिमानी बनाया है।
“पहाड़ की पीड़ा को वही समझ सकता है जिसने उसे जीया हो। यमुनोत्री के हर गांव, हर धारे और हर घर की समस्याओं के समाधान के लिए मैं निरंतर आपके बीच रही हूँ।”

आज यमुनोत्री को एक ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो स्थानीय भावनाओं को समझे और हमारे दुर्गम गांवों तक मोदी जी का विकासरथ पहुँचा सके।
यह मांग केवल मेरी नहीं, बल्कि यमुनोत्री की उन हजारों महिलाओं की आवाज़ है जो अब निर्णायक भूमिका में आना चाहती हैं। मुझे विश्वास है कि संगठन मेरी सेवा, निष्ठा और जमीनी पकड़ पर विश्वास जताते हुए मुझे जनसेवा का पूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेत्री ‘जशोदा राणा’ का क्षेत्रवासियों को संदेश