अरशद खान: पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. विजिलेंस ब्यूरो के रिकाॅर्डानुसार 2022 से 2024 तक कुल 447 शिकायतों पर ट्रैप लगाया जिसमें 34 सरकारी अधिकारियों पर दबिश दी गई. इसके बाद सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के मामले बढ़े तो वहीं विजिलेंस ब्यूरो की दबिश देने की दर भी बढ़ी. विजिलेंस ब्यूरो ने 9.68 प्रतिशत से भ्रष्टाचार के खिलाफ दबिश देने की कार्रवाई की.
आपको बता दें पिछले 3 सालों में 6.50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी ऐसे हैं जो किसी न किसी प्रकार के भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए हैं. अब पंजाब की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार पर और अधिक प्रभावी रुप से कार्रवाई की तैयारी कर रही है. पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद अब राज्य सरकार की नजर तहसील स्तर के भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों ठिकाने लगाने की है.