महाशिवरात्रि पर देहरादून के इन मंदिरों में रात से ही भक्तों का लगा तांता

देहरादून डेस्क: महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. हर बार की तरह इस साल भी भक्तों का तांता शिवालयों में लगा रहा. हिंदू धर्म के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, महाशिवरात्रि के दिन देवाधिदेव महादेव ने गृहस्थ जीवन को अपनाया.

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं हालांकि, महाशिवरात्रि का पूरा दिन शिव पूजा के लिए समर्पित होता है, लेकिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा विशेष फल देती है, शिव की पूजा पर भद्रा और पंचक जैसे अशुभ काल का कोई असर नहीं पड़ता इसीलिए, महाशिवरात्रि के दिन भद्रा होने के बावजूद, पूरे दिन निर्बाध रूप से शिव पूजा की जाती है.

महाशिवरात्रि देहरादून के शिव मंदिरों भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है खासतौर पर देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर, और मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर पर देश के कोने-कोने से भक्त भोलेनाथ को जल चढ़ाने आते हैं. देहरादून के इन मदिरों में महाशिवरात्रि पर बड़े आयोजन जाते हैं और देर रात्रि से ही शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइनों में लग जाते हैं. देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर मेले का आयोजन भी किया जाता है. जिसमें शिव भोज का आनंद लेने भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *