सुमित/नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली को और बीजेपी को आखिर अपना मुख्यमंत्री मिल गया जी हां भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली जीतने के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर सीएम पद की मुहर लगाई है. रेखा गुप्ता शालीमार बाग से हालही में विधायक चुनकर आई हैं 2020 में वह इसी सीट को मामूली अंतर से हारी थीं. रेखा गुप्ता नगर निगम में पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की अध्यक्ष भी रहीं हैं.
आपको बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नामों की जो चर्चा हो रही थी उनमें रेखा गुप्ता का नाम भी प्रमुख तौर पर लिया जा रहा था. कुछ राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा महिला और वैश्य समाज का ही मुख्यमंत्री ढूंढ रही थी जो उनको रेखा गुप्ता के रुप में मिला है.