‘हारेगा नशा, जीतेगा पंजाब’: आप सरकार ने शुरू किया ‘नशा मुक्ति मोर्चा’

चंडीगढ़: पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के बाद अब ‘नशा मुक्ति मोर्चा’ की शुरुआत की है, जिसका मकसद प्रदेश में नशे की समस्या का जड़ से खात्मा करना है. इस अभियान का नारा है – “हारेगा नशा, जीतेगा पंजाब”.

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने कई बड़े नशा तस्करों का भंडाफोड़ किया है और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अब जनभागीदारी को बढ़ाते हुए सरकार ने नशा मुक्ति मोर्चा के तहत प्रवक्ता और ज़ोन कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए हैं.

बलतेज पन्नू को नशा मुक्ति मोर्चा का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. साथ ही विभिन्न ज़ोन के लिए निम्नलिखित समन्वयकों की नियुक्ति की गई है:

नयन छाबड़ा – दोआबा ज़ोन कोऑर्डिनेट –

सोनिया मान – माझा ज़ोन कोऑर्डिनेटर –

जगदीप जग्गा – मालवा ईस्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर – चूसपिंदर चहल– मालवा वेस्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर सुखजीत सिंह ढिलवां – मालवा सेंट्रल ज़ोन कोऑर्डिनेटर

सरकार का मानना है कि जब तक समाज, विशेषकर युवा वर्ग, इस मुहिम में भाग नहीं लेता, तब तक नशे के खिलाफ लड़ाई अधूरी है. नशा मुक्ति मोर्चा के माध्यम से आम जनता, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं को जोड़ने की पहल की जा रही है.

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में शामिल हों और पंजाब को नशे से आज़ाद कराने में सहयोग करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *