आवारा सांड का आतंक, वृद्ध सुशील कुमार को दो बार पटका, सींग मारकर किया घायल

आवारा सांड का आतंक, वृद्ध सुशील कुमार को दो बार पटका, सींग मारकर किया घायल

बिजनौर- जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर विश्नोई में आवारा सांड के हमले से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार खेत से अपनी बैलगाड़ी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड उनके पीछे आ गया। सुशील कुमार ने सांड को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें उठाकर दो बार पटका और सींग से वार कर दिया। इस हमले में सुशील कुमार बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद घायल सुशील कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवारा सांड के हमले की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि यह सांड अन्य लोगों पर भी हमला कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *