देहरादून में मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपनी वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का विमोचन समारोह

मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज अपनी वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 33 की पूर्व पार्षद श्रीमती Sumitra Dhyani ने स्मारिका का विधिवत विमोचन कर ट्रस्ट के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक श्री कुलदीप ज़खमोला ने उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि “सेवांजलि” केवल एक स्मारिका नहीं, बल्कि ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों का दस्तावेज़ है। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य श्री मनमोहन रौतेला, श्री सुधीर बड़ोनी, सुश्री नीलम लखेड़ा, श्री मनोज नवानी, श्री सतनाम सिंह श्री अमित बहुखंडी एवं ट्रस्टी उषा ज़खमोला मधु धीमान वर्षा कंडवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्मारिका के प्रकाशन को ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित जनसमूह ने मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *