भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब में ड्रोन हमलों की बौछार, कई धमाकों की सूचना – एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन किए निष्क्रिय

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. आज रात पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का और अन्य जिलों में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, पठानकोट में रात के समय 3 से 4 धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दी. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से भेजे गए एक ड्रोन को मार गिराया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

पठानकोट: 3-4 धमाके, ड्रोन गिराया गया

फिरोजपुर: खाई फेमकी में 2 ड्रोन गिरने से 3 घायल

होशियारपुर: आर्मी कैंप के पास धमाके

गुरदासपुर: ड्रोन से हुए धमाके

तरनतारन (अमृतसर): धमाकों की सूचना

जालंधर: एहतियातन ब्लैकआउट

पंजाब के फिरोजपुर में भी कुछ ड्रोन मार गिराए गए हैं. वहीं खाई फेमकी इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन गिरने से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है.

रात के अंधेरे में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने तुरंत जवाब देते हुए नाकाम कर दिया. गुरदासपुर और तरनतारन से भी धमाकों की पुष्टि हुई है.

जम्मू, सांबा और पठानकोट सेक्टर में भी ड्रोन की गतिविधि देखी गई, लेकिन भारतीय सेना की चौकसी ने बड़ा नुकसान होने से बचा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *