पूर्व मंत्री मनोज पारस और जिला पंचायत सदस्य इमरान भाई की प्रधान प्रत्याशी इरफान भाई से गर्मजोशी भरी मुलाकात

अरशद खान: उत्तर प्रदेश के आगामी पंचायत चुनावों की आहट ने गांवों में राजनीतिक हलचल को शिखर पर पहुंचा दिया है। इसी चुनावी बयार के बीच ग्राम महेश्वरी जट में दिग्गजों के आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस ने गांव का दौरा किया, जिससे चुनावी समीकरणों में नई जान आ गई है।

विकास के संकल्प के साथ शिष्टाचार भेंट

विधायक मनोज पारस ने अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों से संवाद किया और सीधे ग्राम प्रधान पद के प्रबल दावेदार, लोकप्रिय समाजसेवी इरफान के निवास स्थान पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक ने इरफान की जनसेवा की भावना की सराहना की। मनोज पारस ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए वे हर संभव मदद करेंगे और महेश्वरी जट के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पत्रकार इमरान ने भी मिलाया हाथ

सियासी सरगर्मी यहीं नहीं रुकी। देर शाम जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार इरफान (इमरान) भाई ने भी प्रधान प्रत्याशी इरफान से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव के बाद गांव की तस्वीर बदलने के लिए अपनी पूर्ण भागीदारी का संकल्प लिया।

गांव में ‘इरफान’ के नाम की चर्चा

इरफान भाई की साफ-सुथरी छवि और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण ने पहले ही ग्रामीणों का दिल जीत लिया है। अब विधायक और जिला पंचायत सदस्य जैसे बड़े चेहरों के समर्थन के बाद ग्रामीणों के बीच यह संदेश गहरा गया है कि इस बार महेश्वरी जट के विकास का ‘नया सवेरा’ होने वाला है।

“हमारा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि गांव की बदहाली दूर करना है। बड़े नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमारे संकल्प को और मजबूती देगा।”

— इरफान, प्रधान पद उम्मीदवार (ग्राम महेश्वरी जट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *