अरशद खान: कौलागढ़ वार्ड की पार्षद देवकी नौटियाल ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से ग्राफिक एरा हाॅस्पिटल के सहयोग से कौलागढ़ के पंचायत घर में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि पार्षद देवकी नौटियाल और रेडक्रास संस्था के चेयरमैन एम.एस अंसारी ने रिबन काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया.

शिविर में वार्ड की जनता ने अनुभवी डाक्टरों से चिकित्सिय परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच, ह्रदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित नेत्र रोग, दन्त रोग, बाल रोग परामर्श जैसी चिकित्सिय सेवाओं का पूरा लाभ उठाया. शिविर में डाॅक्टर सूरज द्वारा मरीजों की नेत्र जांच, डाॅक्टर अभिषेक ने मरीजों की दन्त जांच, डाॅक्टर सागर बिष्ट ने बच्चों की जांच की फार्मासिस्ट पूजा ने शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की जांच की.

शिविर में डाक्टरों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया. शिविर की समाप्ति पर पार्षद देवकी नौटियाल जी द्वारा रेडक्रास संस्था के चेयरमैन एम एस अंसारी जी, सचिव कल्पना बिष्ट जी ग्राफिक एरा के डाक्टरों और वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल जी रेडक्रास संस्था की सचिव कल्पना बिष्ट जी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी, शिखा नौटियाल, मीनाक्षी डोभाल, ग्राफिक एरा हाॅस्पिटल की ओर से व्यवस्थापक गोविंद यादव मौजूद रहे.