राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे पंजाब का दौरा, पैदल यात्रा से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया वीरवार से पंजाब के दौरे पर जाएंगे, जो लगभग एक सप्ताह तक चलेगा. इस दौरे की विशेषता यह है कि राज्यपाल पैदल यात्रा भी करेंगे. वह सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक और फतेहगढ़ चूड़ियां में पैदल यात्रा करेंगे, जिसमें उनका उद्देश्य प्रदेशवासियों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है.

राज्यपाल के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए डीसी गुरदासपुर दलविंदरजीत सिंह ने डेरा बाबा नानक और फतेहगढ़ चूड़ियां में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में एसएसपी सोहेल कासिम मीर, एडीसी डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, गुरप्रीत सिंह, एसडीएम जसपिंदर सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह सेखों और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डीसी ने बताया कि राज्यपाल की पैदल यात्रा 3 अप्रैल को सुबह 7 बजे श्री करतारपुर साहिब काॅरिडोर से शुरू होगी और सेंट फ्रांसिस स्कूल, डेरा बाबा नानक में समाप्त होगी. इस यात्रा में जिले के युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, लेखक, बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम लोग हिस्सा लेकर पंजाब को नशामुक्त करने की शपथ लेंगे. यात्रा के दौरान राज्यपाल ने विलेज डिफेंस कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की योजना बनाई है।

इसके अलावा, 4 अप्रैल को पैदल यात्रा का अगला चरण बदेशा पैलेस, गांव डंढे से शुरू होगा और एसडी कॉलेज, फतेहगढ़ चूड़ियां में समाप्त होगा. 5 से 8 अप्रैल तक यह यात्रा जिला अमृतसर में आयोजित की जाएगी. डीसी ने कहा कि पैदल यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *