अरशद खान: पंजाब सरकार एक के बाद एक राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक ढ़ांचे को सुधारने पर लगी है. हालही में राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी करी थी. इसी क्रम में अब पंजाब प्रांत के प्रशासनिक ढ़ांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है जहां पर जालंधर पुलिस कमिश्नर सहित 21 IPS अधिकारियों के तबादले की खबर मिल रही है. इन 21 अफसरों के तबादले में 9 जिलों के एस.एस.पी भी शामिल हैं.

