पार्षद देवकी नौटियाल के होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून डेस्क: कौलागढ वार्ड की पार्षद देवकी नौटियाल द्वारा सर्व धर्म/ जाति सद्भावना मंच के बैनर तले कौलागढ़ के राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज के चूना भट्टा मैदान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया. सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए. इसी के साथ वार्ड के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए. समारोह में भोज का भी आयोजन किया गया, भोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.

सबसे पहले बबीता लोहानी की संस्था अपना रंगमंच ने खड़ी होली के गीत गाए. उसके बाद मस्ताना ग्रुप के प्रदीप मस्ताना ने देशभक्ति गीत “दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए” गाकर दर्शकों में जोश भर दिया. उनके ग्रुप द्वारा होली के लोक गीतों की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम में अंशिका शर्मा, संजना और पंकज शर्मा ने होली के गीत गाकर जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के बच्चों ने जौनसारी नृत्य की प्रस्तुति दी.

कैंट विधायक सविता कपूर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने होली मिलन समारोह में पहुंच कर वार्ड की जनता को होली की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और पार्षद देवकी नौटियाल द्वारा वार्ड के गणमान्य नागरिकों और प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *