व्यापारियों के मसले पर CM भगवंत मान से मिले सांसद संजीव अरोड़ा

अरशद खान: पंजाब सरकार 2025-26 का बजट पेश करने के लिए सरकार विधानसभा के बजट की घोषणा कर सकती है. साथ ही इंडस्ट्रियल प्रोमोटर्स भी पिछले काफी समय से बकाया राशि जमा करवाने के लिए राहत देने की मांग कर रहे हैं. आज पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक सीएम आवास पर हो रही है.

वहीं इस कैबिनेट बैठक से पहले सांसद संजीव अरोड़ा ने CM भगवंत मान से मुलाकात की. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने के लिए सरकार विधानसभा के बजट की घोषणा कर सकती है और लंबे समय से मांग कर रहे व्यापारियों को भी राहत दे सकती है.

जिन उद्योगपतियों को पिछले 5 साल में प्लॉट अलॉट किए गए थे, उनको अपना बकाया राशि चुकाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा बैठक में व्यापारियों को राहत देने के लिए भी कोई प्रस्ताव लाया जा सकता है. सरकार इंडस्ट्रियल प्रमोटर्स के लिए दो वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाएगी. इस पर आज कैबिनेट में फैसला होगा. वहीं कैबिनेट में OTS पर भी मोहर लग सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *