देर से पहुंचने की सज़ा: राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के साथ लगाए ‘पुशअप्स’

सुमित: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम में देर से पहुंचने की सज़ा मिली. उन्हें यह सज़ा किसी और ने नहीं, बल्कि ट्रेनिंग हेड सचिव राव ने दी, जिसके तहत राहुल गांधी को 10 पुशअप्स करने पड़े. खास बात यह रही कि उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया और सज़ा पूरी की.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने भी भाग लिया. जब वह कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से देर से पहुंचे, तो ट्रेनिंग हेड ने समय की पाबंदी का महत्व बताते हुए उनसे पुशअप्स करने को कहा. राहुल गांधी ने बिना किसी हिचकिचाहट के यह सज़ा पूरी की.

यही ‘सज़ा’ उन अन्य जिला अध्यक्षों को भी दी गई जो कार्यक्रम में देर से पहुंचे थे. इस घटना को पार्टी में अनुशासन और समय के प्रति समर्पण का संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है. राहुल गांधी की इस पहल को कार्यकर्ताओं ने सराहा, जिससे संगठन में एक सकारात्मक संदेश गया कि पार्टी में सभी के लिए नियम एक समान हैं, फिर चाहे वह आलाकमान हो या जमीनी कार्यकर्ता. इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के संगठन सृजन अभियान को मजबूत करने पर ज़ोर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *