पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान – गर्मी और धान सीजन में 24 घंटे मिलेगी बिजली, किसानों को राहत

पंजाब सरकार ने राज्य में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है. अब प्रदेश की जनता को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. सरकार की इस योजना से खास तौर पर धान के सीजन में किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. आज उन्होंने गोइंदवाल साहिब में स्थित जीवीके थर्मल पावर प्लांट का दौरा किया. इस दौरान मंत्री ने बताया कि बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा आने पर गोइंदवाल थर्मल प्लांट से 540 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है. प्लांट की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 10 नए एसडीओ की नियुक्ति भी की जाएगी.

इसके साथ ही, मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पंजाब सरकार की ओर से 125 मेगावाट का एक सोलर पावर प्लांट भी लगाया जाएगा. हरभजन सिंह ईटीओ ने भरोसा दिलाया कि कोयले की कोई कमी नहीं है और गर्मी के मौसम में पंजाबवासियों को बिजली की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी.

सरकार की यह पहल राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *