24 घंटे में फसल खरीदी तो 48 घंटे में किसानों को किया भुगतान, गेहूं खरीदी में पंजाब सरकार के नए कीर्तिमान

पंजाब इस बार रबी सीजन में गेहूं खरीद के मामले में नए आयाम स्थापित करता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की अगुवाई में राज्य की सभी अनाज मंडियों में खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है.

सरकार ने इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 130 लाख मीट्रिक टन तय किया है और अब तक की प्रगति को देखते हुए ये लक्ष्य न केवल पूरा होता दिख रहा है, बल्कि पंजाब इस बार भी केंद्रीय पूल में तय हिस्से से ज्यादा गेहूं देने की ओर अग्रसर है. बंपर फसल और कारगर प्रबंधन ने इस सीजन को किसानों के लिए बेहद फायदेमंद बना दिया है.

कई जिलों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से भी ज्यादा दाम मिल रहे हैं. जहां केंद्र सरकार ने गेहूं का MSP 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, वहीं पंजाब की कई मंडियों में किसानों को 2,630 से 2,640 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं. इससे साफ है कि पंजाब का किसान इस बार मालामाल हो रहा है.

निजी खरीद की बात करें तो संगरूर जिला सबसे आगे है, जहां अब तक 1,29,773 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है. इसके बाद लुधियाना (86,456 MT), फरीदकोट (57,637 MT), फाजिल्का (28,144 MT) और बठिंडा (24,352 MT) जैसे जिले भी निजी खरीद में अग्रणी हैं.

पंजाब की यह सफलता न केवल कृषि क्षेत्र की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही नीतियों और ईमानदार प्रयासों से किसान की समृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *