पंजाब के मोहाली से आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की पहली ईजी रजिस्ट्री योजना का शुभारंभ किया. इस योजना का उद्देश्य है प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बनाना.
मोहाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस योजना के जरिए लोगों को तहसील के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि अब संपत्ति की रजिस्ट्री पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से होगी जिससे समय की बचत तो होगी ही, साथ ही भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी.
वाही सीएम भागवत मान ने कहा हमारा मकसद है कि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को सुरक्षित, सरल और पारदर्शी बनाया जाए. तहसीलों में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करना और लोगों की मुश्किलों को दूर करना हमारी प्राथमिकता है.”
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने भी योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह सिर्फ पंजाब नहीं, पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगी.
अब देखना यह होगा कि यह ईजी रजिस्ट्री योजना जमीन पर कितनी कारगर साबित होती है, और क्या वाकई यह अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बन पाएगी.