मुकेश कुमार, बिजनौर: बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के मोहड़ा गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली. गांव में मुस्लिम महिला गफूरन बी के इंतकाल पर रामलीला का मंचन एक दिन के लिए रोक दिया गया.
ग्रामीणों के अनुसार, गफूरन बी गांव में जगत बुआ के नाम से जानी जाती थीं. उनके निधन से गांव में शोक का माहौल छा गया। उनके प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करते हुए रामलीला का मंचन स्थगित करने का निर्णय लिया गया.
यह घटना सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल पेश करती है, जहां धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत और रिश्तों को महत्व दिया गया.