BABA SIDDIQUE DEATH: बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, लारेंस बिश्नोई गैंग पर शक !

सुमित/ नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP के नेता Baba Siddique की 12 अक्टूबर शनिवार को मुंबई के बांद्रा में कथित तौर पर 3 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोलीबारी की ये घटना उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के नीलम नगर में स्थित कार्यालय के बाहर हुई.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 2 हमलावरों को गिरफ्तार कर किया है, और कथित तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां बाबा सिद्दीकी को भर्ती कराया गया था.

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार किए गए 2 संदिग्धों ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की, जबकि बिश्नोई गैंग ने अभी तक हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इस घटना के बाद महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था और राज्य सरकार की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. क्योंकि ये घटना उस वक्त हुई है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सर पर खड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *