नवरात्रों के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉइजनिंग होने का मामला सामने आया जिसमे सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए. देहरादून रविवार देर रात और सोमवार सुबह भारी संख्या में उल्टी , पेट की समस्या के कई मरीज शहर के कई क्षेत्रों से अस्पतालों में भर्ती हुऐ है. जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोर्नेशन अस्पताल और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों का हाल जाना. इस दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि मरीजों का इलाज प्राथमिकता से किया जा रहा है. इसके अलावा खाद्य पदार्थ और कुट्टू के आटे विक्रेता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. वही फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के संबंधित अधिकारियों पर भी कारवाई करने के निर्देश दिए जा चुके है. दून मेडिकल कॉलेज के Cms आर एस बिष्ट ने बताया कि 98 के करीब मरीज फूड प्वाइजनिंग की बीमारी से ग्रस्त अस्पताल पहुंचे थे. जिसमें 47 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. बाकी को प्राथमिक इलाज देकर घर भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि देहरादून के बालावाला, रिस्पना , शहर कोतवाली के लोग अत्यधिक भर्ती हुए है.

लोगो के बीमार होने के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को cm धामी ने तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके क्रम में तत्काल 02 घण्टे के अन्दर ही पुलिस द्वारा 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड़ कर सील कर दिया गया जहाँ से लोगों द्वारा कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया गया था जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था. पुलिस प्रशाशन की टीमों द्वारा लगातार उक्त दुकानों व स्टोरों में रेड मारकर ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को भी सीज किया गया है जिसमें मिश्रण किये जाने की सम्भावना है व दुकानदारों को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है. अबतक की प्राथमिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुयी है कि उक्त कट्टू के आटे का मेन सप्लायर सहारनपुर का है जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक देहरादून ने वार्ता कर सप्लायर के गोदाम में कार्यवाही करने हेतु बताया गया है जिस सम्बन्ध में सहारनपुर में कार्यवाही की जा रही है व देहरादून से भी तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर सहारनपुर रवाना की गयी है.
